सिपाही ने वीडियो वायरल करके खुद को मारी गोली ,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में डायल 112 पर तैनात सिपाही जितेंद्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली | मामले की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया |

सिपाही ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो वायरल किया था | पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिपाही जितेंद्र 2016 बैच का सिपाही था | वह मूलरूप से शामली जिले का रहने वाला था | रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सिपाही जितेंद्र ने रोते हुए विभाग पर कई आरोप लगाए थे | इसके बाद सिपाही ने बरखेड़ा के चौपाल सागर के पास खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली| जैसे मामले की जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया |सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया |
बैरम नगर (बरेली) से नईम खान की रिपोर्ट !
