शेरनी मोड ऑन: शो 50 के पहले ही दिन कप्तान बनीं निक्की तंबोली।
राज करने आई हैं निक्की तंबोली, पहले एपिसोड में कप्तानी संभालकर किया गेम सेट-
कुछ एंट्रीज़ सिर्फ़ शो में कदम रखने के लिए होती हैं और कुछ एंट्रीज़ इतिहास रचने के इरादे से होती हैं। शो 50 के बहुप्रतीक्षित टेलीकास्ट से पहले ही जिस नाम ने माहौल गरमा दिया है, वह है निक्की तंबोली। पहले ही दिन उन्होंने साफ कर दिया कि यह सफ़र सिर्फ़ भागीदारी का नहीं, बल्कि नेतृत्व, हौसले और दबदबे का है।
शो के पहले ही एपिसोड में निक्की तंबोली को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई। यह कोई संयोग नहीं, बल्कि उनकी मज़बूत पर्सनैलिटी, तेज़ सोच और नेचुरल लीडरशिप का नतीजा माना जा रहा है। कप्तानी मिलते ही उन्होंने शेरनी की तरह दहाड़ते हुए पूरे गेम का टोन सेट कर दिया।
बेख़ौफ़ अंदाज़ और आत्मविश्वास से भरी चाल के साथ निक्की ने न सिर्फ़ अपनी टीम की कमान संभाली, बल्कि यह भी जता दिया कि वह दबाव में घबराने वाली नहीं, बल्कि निखरने वाली खिलाड़ी हैं। फैसले लेने हों या टीम को सही दिशा दिखानी हो—पहले ही दिन उनकी मौजूदगी गेम पर भारी पड़ती दिखी।
बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए यह एक साफ संदेश था कि शो 50 अब आसान नहीं रहने वाला। इससे पहले भी निक्की तंबोली यह कह चुकी हैं कि वह अपनी ताकत पहचानती हैं और उसका इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटतीं—और पहले दिन मिली कप्तानी उसी सोच की पहली जीत बन गई।
सोशल मीडिया पर भी निक्की की कप्तानी को लेकर जबरदस्त चर्चा है। फैंस उन्हें पहले ही “नेचुरल लीडर” घोषित कर चुके हैं। तारीफों की बाढ़ है और हर जगह एक ही बात गूंज रही है—निक्की तंबोली सिर्फ़ गेम खेलने नहीं आई हैं, बल्कि शो 50 पर राज करने आई हैं।पहला दिन, पहली कप्तानी… शेरनी मोड ऑन है—और यह तो बस शुरुआत है।
अनिल बेदाग,
मुंबई,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
