शेखपुरा: कृषि टास्क फोर्स की बैठक
कृषि टास्क फोर्स की बैठक: डीएम ने कहा- लंबित आवेदन जल्द निपटाएं
शेखपुरा: जिलाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय के मंथन सभागार में जिला कृषि टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि, गव्य विकास और पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को ‘मिशन मोड’ में कार्य करने के सख्त निर्देश दिए।
कृषि विभाग के लिए मुख्य निर्देश
जिलाधिकारी ने किसानों के हित में कृषि विभाग को निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए:
-
PM किसान समृद्धि योजना: जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि योजना से जुड़े सभी लंबित आवेदनों का निपटारा तुरंत किया जाए।
-
खाद-बीज वितरण: वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने और लाभान्वित किसानों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया।
-
तकनीक और पंजीकरण: किसानों को ‘बिहार कृषि ऐप’ के प्रति जागरूक करने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने, आधार सीडिंग और किसान पंजीकरण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने का आदेश दिया।
-
भंडारण सुविधा: प्याज भंडारण की समस्या को देखते हुए घाटकुसुंभा में गोदाम निर्माण के लिए शीघ्र जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया।
-
बागवानी और यंत्र: बगीचों की जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने और कृषि यंत्रों के लिए योग्य लाभुकों का चयन कर क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
गव्य विकास और पशुपालन पर सख्ती
बैठक में बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की:
-
लंबित आवेदन: जिलाधिकारी ने बताया कि समग्र विकास और देशी गो-पालन योजना के 42 आवेदन वर्तमान में बैंक स्तर पर लंबित हैं, जिनकी तत्काल जांच कर निपटारे के आदेश दिए गए हैं।
-
पशु स्वास्थ्य: पशुओं के पर्याप्त टीकाकरण और पशु चिकित्सालयों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
-
समन्वय: वंशावली प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराने के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल रखने को कहा गया।
प्राकृतिक खेती और महिला सशक्तिकरण
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी ने नेचुरल फार्मिंग (प्राकृतिक खेती) और ‘कृषि सखी’ योजना के माध्यम से महिलाओं को जोड़ने पर विशेष बल दिया।
बैठक में उपस्थिति
इस समीक्षा बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी सहित सभी प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी और संबंधित कर्मी मौजूद रहे।
(उमेश कुमार, शेखपुरा)
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,सीनियर एडिटर
(Allrights Magazine)

सेतु मरम्मत हेतु सीएम के कड़े निर्देश!

