दिल्ली के कई इलाकों में भीषण जाम : त्योहारी सीजन की धूम,

त्योहारों के इस सीजन में बाजारों की रौनक तो बढ़ गई है, लेकिन सड़कों पर उमड़ने वाले भारी जनसैलाब और वाहनों के दबाव के कारण ट्रैफिक व्यवस्था लड़खड़ा गई है।

दिवाली और आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में खरीदारी का उत्साह अपने चरम पर है। बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ के कारण दिल्ली के कई प्रमुख हिस्सों में भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। लोग खरीदारी के लिए निकल रहे हैं, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और गाड़ियां रेंगने को मजबूर हैं।

साउथ एक्सटेंशन में भारी भीड़भार
साउथ एक्सटेंशन से सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि रात के समय भी बाजारों के बाहर भारी भीड़भाड़ और जाम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात 9:31 बजे के करीब साउथ एक्सटेंशन और आसपास के इलाकों में गाड़ियां काफी धीमी गति से चलती नजर आईं।
ट्रैफिक पुलिस ने की अपील
त्योहारों के इस सीजन में बाजारों की रौनक तो बढ़ गई है, लेकिन सड़कों पर उमड़ने वाले भारी जनसैलाब और वाहनों के दबाव के कारण ट्रैफिक व्यवस्था लड़खड़ा गई है। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बाजारों में जाने के लिए सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें ताकि जाम से बचा जा सके।
विकास मार्ग पर बुधवार शाम रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
विकास मार्ग पर बुधवार शाम यात्रा करने वाले वाहन चालकों को जाम और रूट डायवर्जन का सामना करना पड़ सकता है। कड़कड़ी मोड़ से निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन तक आयोजित होने वाले एक पैदल मार्च के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और यातायात सुचारू रखने के लिए कड़कड़ी मोड़ से निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के बीच के मुख्य मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। इससे पूर्वी दिल्ली से आईटीओ, लक्ष्मी नगर और मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है।
वैकल्पिक मार्गों का सुझाव
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को इस प्रभावित हिस्से से बचने और आईटीओ की ओर जाने के लिए मास्टर प्लान रोड और पुस्ता रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। इससे उन्हें विकास मार्ग पर जाम से बचकर निकलने में सहूलियत मिलेगी।
सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की अपील
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सड़क पर जाम से बचने के लिए निजी वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने, अतिरिक्त समय लेकर निकलने और मौके पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने का सुझाव दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: