सासनी में निर्विरोध चुने गये सहकारी समिति के अध्यक्ष

sasni

सासनी। तहसील क्षेत्र की सहकारी समितियों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सचालक पद के लिए सर्व सम्मति ने निर्विरोध चुनाव किया गया।
सासनी क्षेत्रीय सहकारी समिति शाहपुर में सर्व सम्मति से कुंवर कन्हैया सिंह तोमर को निर्विरोध अध्यक्ष और ठाकुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष तथा अमित तोमर, अनिल दिवाकर, गोपाल तोमर, विद्या देवी, कमलेश देवी, राजेन्द्र यादव, तथा पुष्पा देवी को संचालक के रूप में चुना गया। बता दें कि कुंवर कन्हैया सिंह तोमर को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के चलते चौथी वर्ष निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। वहीं सासनी क्षेत्रीय सहकारी समिति में राजेश कुमार पाठक (बौबी प्रधान) को अध्यक्ष तथा श्रीमती रूकमणी देवी को उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया। वहीं रामदेव सिंह, बलवीर सिंह, मुकेश कुमार, जहांगीर खां, जीतेन्द्र कुमार, जगदीश प्रसाद श्रीमती सावित्री देवी को संचालक के रूप में चुना गया। इस दौरान प्रभू दयाल, भारत पाठक, भू प्रकाश उपाध्याय, रामप्रकाश, श्रीदेव, नाहर सिंह, दिनेश कुमार मौजूद रहे। क्षेत्रीय सहकारी समिति पूर्वी में चौधरी मानवेन्द्र िंसह को अध्यक्ष तथा रमाकांत उपाध्याय को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं क्षेत्रीय सहकारी समिति बांधनू में दिनेश सेंगर को अध्यक्ष चुना गया। कौमरी में श्रीमती रामवेटी देवी को अध्यक्ष चुना गया। सलेमपुर में हरपाल सेंगर को अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: