ऋचा चड्ढा का नया ट्रैवल शो ‘मुसाफिरी’
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपने नॉन-फिक्शन ट्रैवल शो ‘मुसाफिरी’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो 25 सितंबर 2026 से यूट्यूब पर स्ट्रीम होना शुरू होगा. सोमवार 21 सितंबर को शो के दो एपिसोड के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस दौरान ऋचा ने मीडिया से बातचीत की और खुलासा किया कि सीरीज के एक एपिसोड में यह पता लगाया जाएगा कि मुंबई महिलाओं के लिए एक सुरक्षित शहर क्यों है.

