बरेली : में नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम में सभी वार्ड की आरक्षण सूची जारी हो गई है।

गुरुवार शाम को जारी सूची के बाद अब आपत्तियां मांगी गई हैं। एक सप्ताह में आपत्तियां का निस्तारण किया जाएगा।

बरेली में नगर निगम के 80 वार्ड हैं। देर शाम लखनऊ से सभी वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के यहां से यह सूची जारी की गई है।

यदि किसी भी वार्ड की जारी सूची से किसी को कोई परेशानी या आपत्ति हो तो DM कार्यालय में इसको भेज सकता है। स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि 7 दिन के अंदर जिनकी आपत्तियां DM कार्यालय में आएगी। उनका ही निस्तारण किया जाएगा।

बरेली नगर निगम में कुल 80 वार्ड हैं। इनमें से 34 वार्ड अनारक्षित हैं। वही पिछड़ा वर्ग के लिए 13 वार्ड रखे गए हैं, और महिला के लिए 18 वार्ड हैं। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 7 वार्ड हैं। अनुसूचित महिला के लिए 2 वार्ड रखे गए हैं।

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स मैगज़ीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: