राजा शिवाजी: सोमवार को आएगा अँथम
‘राजा शिवाजी’ का दमदार पोस्टर रिलीज़, सोमवार को आएगा ‘छत्रपती’ अँथम
फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सादगी भरे इस पोस्टर में भी फिल्म की भव्यता और भावनात्मक गहराई साफ झलकती है। इसके साथ ही अब सभी की नजरें सोमवार को रिलीज़ होने वाले फिल्म के एंथम “छत्रपती” पर टिक गई हैं, जिसने अपने टीज़र से पहले ही शानदार माहौल बना दिया है।
रितेश देशमुख का ड्रीम प्रोजेक्ट
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि रितेश विलासराव देशमुख ने न केवल इसका निर्देशन किया है, बल्कि वे खुद छत्रपति शिवाजी महाराज का मुख्य किरदार भी निभा रहे हैं। अभिनय और निर्देशन के साथ-साथ उन्होंने फिल्म के लेखन और निर्माण की जिम्मेदारी भी संभाली है।
अजय-अतुल का भव्य संगीत
फिल्म के एंथम “छत्रपती” को मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने अपने भव्य संगीत से सजाया है। उनके संगीत ने फिल्म के स्केल को और भी बड़ा बना दिया है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
दिग्गज कलाकारों की फौज
फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे:
-
संजय दत्त
-
अभिषेक बच्चन
-
विद्या बालन
-
बोमन ईरानी
रिलीज़ डेट
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह महागाथा 1 मई 2026 को हिंदी और मराठी भाषाओं में सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज़ होगी।
(मुंबई: अनिल बेदाग)
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

