आज मुझे यह बताते हुए बेहद प्रसन्नता है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में कृषि विविधीकरण का काम बहुत तेजी से हो रहा है
आज मुझे यह बताते हुए बेहद प्रसन्नता है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में कृषि विविधीकरण का काम बहुत तेजी से हो रहा है और किसान भाई-बहन भी डायवर्सिफिकेशन की ओर बढ़ रहे हैं।
बागवानी का उत्पादन हमारा लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2025-26 के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, देश में बागवानी फसलों का कुल उत्पादन बढ़कर 3,869.15 लाख टन होने की उम्मीद है, जो वर्ष 2024-25 के 3,707.38 लाख टन की तुलना में 161.77 लाख टन यानी 4.36% अधिक है। किसान अपनी मेहनत और परिश्रम से मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते हुए लगातार रिकॉर्ड पैदावार करने में सफल हो रहे हैं।
