बिहार के SC-ST टोलों में जनभागीदारी अभियान
बिहार: SC-ST टोलों में 18 मई से शुरू होगा जनभागीदारी अभियान; मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने दिए कड़े निर्देश
बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने राज्य के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए एक बड़े अभियान की घोषणा की है। गुरुवार को आयोजित एक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में उन्होंने बताया कि 18 से 25 मई तक प्रदेश के सभी SC-ST टोलों में ‘जनभागीदारी अभियान’ चलाया जाएगा।
जनभागीदारी अभियान: घर-घर पहुंचेगी योजनाएं
जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत आयोजित होने वाले इस 8 दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुँचाना है:
-
सुविधाएं: अभियान के दौरान स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे और सड़क, भवन, व आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
-
हेल्थ चेकअप: टोलों में विशेष चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों का होगा कायाकल्प
शिक्षा मंत्री ने बच्चों की शिक्षा और सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए:
-
100% उपस्थिति: आवासीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए इसी महीने विशेष अभियान चलेगा। दूर-दराज के बच्चों की सुविधा के लिए उन्हें पास के जिलों के स्कूलों में दाखिला देने का विकल्प दिया जाएगा।
-
नई भर्ती: स्कूलों में शिक्षकों के 2,000 से अधिक रिक्त पदों को जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।
-
सुरक्षा और गुणवत्ता: छात्रावासों में सुरक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्रों (PETC) में बेहतर कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।
न्याय और विकास पर जोर
-
अत्याचार निवारण: SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान लखीसराय के सूरज कुमार को नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया।
-
महादलित मिशन: सामुदायिक भवनों के निर्माण को अगले 3 महीने में पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है।
-
DBT: छात्रवृत्ति और अन्य आर्थिक लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों (DBT) में समय पर भेजने के निर्देश दिए गए।
ईंधन बचत का संदेश
प्रधानमंत्री की ईंधन बचत की अपील का सम्मान करते हुए यह पूरी बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई। मंत्री ने स्पष्ट किया कि अब मुख्यालय स्तर से महीने में दो बार कार्यों की सघन समीक्षा की जाएगी।
उपस्थिति: बैठक में विभाग के सचिव संदीप आर पुडकलकट्टी, निदेशक प्रियंका रानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
(रिपोर्ट: जया कुमारी, पटना):)
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,सीनियर एडिटर
(Allrights Magazine)

देश में LPG की आपूर्ति सुचारू: सरकार!
