प्रीत विहार-निर्माण विहार में अवैध स्पा की बाढ़, प्रशासन मौन
प्रीत विहार और निर्माण विहार में अवैध स्पा सेंटरों की बाढ़: MCD और पुलिस की सरपरस्ती पर सवाल”: ‘ऑल राइट्स मैगजीन’ की विशेष रिपोर्ट
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाकों प्रीत विहार, निर्माण विहार और भारती आर्टिस्ट कॉलोनी में मसाज और वेलनेस के नाम पर अवैध स्पा सेंटरों का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम (MCD) के लाइसेंसिंग विभाग और स्थानीय पुलिस की अनदेखी तथा कथित सरपरस्ती के चलते इन इलाकों में नियम-कानूनों को ताक पर रखकर ये स्पा सेंटर बेखौफ चलाए जा रहे हैं।
प्रीत विहार मेट्रो पिलर संख्या 74, मेट्रो गेट नंबर 3 और निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के पास कमर्शियल कॉम्प्लेक्सों में चल रहे इन सेंटरों के खिलाफ स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर शिकायतें की गई हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
प्रीत विहार एवं निर्माण विहार: स्थानीय निवासियों द्वारा चिन्हित स्पा सेंटर
स्थानीय नागरिकों द्वारा शिकायत में दिए गए विवरण के अनुसार, क्षेत्र में चल रहे इन स्पा के नाम और पते इस प्रकार हैं:
-
यासमीन स्पा: 2nd Floor, Fine Jewellery, above ORRA, near Metro Pillar No 74, Block C, Bharati Artist Colony, Preet Vihar, New Delhi, Delhi, 110092 (संपर्क: 093545 46179)
-
हेवन स्पा: Metro Gate Number 3, Veer Savarkar Block, Block E, Nirman Vihar, Preet Vihar, Delhi, 110092 (संपर्क: 093119 73994)
-
औरम स्पा: G10, near Metro Pillar Number 104, G-Block, Preet Vihar, Delhi, 110092
नियमों की धज्जियां और अनैतिक गतिविधियों का दबाव
इन सभी चिन्हित और अवैध स्पा सेंटरों में MCD द्वारा तय की गई स्पा गाइडलाइंस का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है:
-
अनैतिक गतिविधियों के लिए दबाव: मसाज के नाम पर प्रवेश लेने वाले ग्राहकों पर केबिन के अंदर अनैतिक कृत्यों और जिस्मफरोशी के लिए दबाव बनाया जाता है।
-
पारदर्शी कांच और CCTV का अभाव: गाइडलाइंस के मुताबिक स्पा के दरवाजों पर कुंडी/लॉक नहीं होना चाहिए और कांच पारदर्शी (Transparent) होना चाहिए। लेकिन यहां अंधेरे केबिनों और बिना अनिवार्य सीसीटीवी कैमरों के यह अवैध धंधा चल रहा है।
-
व्यावसायिक क्षेत्रों का माहौल खराब: मेट्रो स्टेशनों और मुख्य बाजारों के पास चल रहे इन अवैध अड्डों के कारण महिलाओं, छात्राओं और स्थानीय परिवारों का आवागमन दुश्वार हो गया है।
स्थानीय निवासियों और RWA की मांग
प्रीत विहार और निर्माण विहार की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) तथा व्यापार मंडल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त और निगमायुक्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है:
-
तत्काल छापेमारी (Surprise Raid): इन सभी चिन्हित स्पा सेंटरों और आसपास के अन्य संदिग्ध मसाज पार्लरों पर तुरंत औचक निरीक्षण और छापेमारी की जाए।
-
भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई: इन अवैध सेंटरों को मौन समर्थन देने वाले संबंधित बीट स्टाफ, थाना प्रभारी (SHO) और MCD लाइसेंसिंग इंस्पेक्टरों की जवाबदेही तय की जाए और उन पर विभागीय जांच बैठाई जाए।
‘ऑल राइट्स मैगजीन’ पूर्वी दिल्ली के शांत और सुरक्षित वातावरण को बनाए रखने और अवैध स्पा के नाम पर चल रहे अनैतिक व्यापार को तुरंत बंद कराने के लिए प्रशासन से कठोर कदम उठाने की मांग करती है।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)
मिजोरम यूथ कांग्रेस की बैठक: 25 हजार खाली पदों पर संग्राम!
