केविन जोनस ने बताया, ‘अब तो मेरी बेटियां घर की नई मेंबर प्रियंका चोपड़ा के साथ सहज हैं लेकिन शुरुआत में छोटी बेटी वेलेंटिना को काफी मुश्किल हुई थी। वो निक के काफी करीब है और उन्हें लेकर प्रोटेक्टिव भी है। जब शुरुआत में प्रियंका निक से मिलती थी और उनके कंधे पर हाथ रखती थीं तो उसे काफी बुरा लगता था।
केविन ने आगे बताया कि वेलेंटिना अगर निक के आसपास होती थी तो वो प्रियंका का हाथ झटक देती थी। बाद में धीरे-धीरे उसे ये समझ आने लगा कि प्रियंका भी अब इसी फैमिली का हिस्सा हैं। अब वेलेंटिना अपनी चाची के साथ काफी सहज है।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म इज इंट इट रोमांटिक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। बॉलीवुड में वो स्काय इज पिंक से कमबैक करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। शोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।