प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं: मां चंद्रघंटा से देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की की कामना
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी तीसरे नवरात्रि (मां चंद्रघंटा) की हार्दिक शुभकामनाएं”
विशेष रिपोर्ट: राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक उत्सव (ऑल राइट्स मैगजीन)
नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे दिन देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। आज का दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा की आराधना को समर्पित है, जो साहस, शांति और दिव्य शक्ति का प्रतीक हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माता चंद्रघंटा के चरणों में वंदना करते हुए देशवासियों के कल्याण और मंगल की कामना की है:
“नवरात्रि में आज साहस, शांति और दिव्य शक्ति की देवी मां चंद्रघंटा की करबद्ध वंदना! उनकी कृपा से सबका कल्याण हो। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य एवं सफलता से सदैव परिपूर्ण रहे, यही मंगलकामना है।”
मां चंद्रघंटा का स्वरूप और महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है, इसीलिए उन्हें ‘चंद्रघंटा’ कहा जाता है। वह अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करने वाली, परम शांति और कल्याणकारी शक्ति का संचार करने वाली देवी मानी जाती हैं। नवरात्रि के इस तीसरे दिन पर देश भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और लोग पूरी श्रद्धा के साथ मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
‘ऑल RIGHTs मैगजीन’ की ओर से सभी पाठकों को नवरात्रि के पावन पर्व और तीसरे दिन की अनंत शुभकामनाएं!
घुघटेर पुलिस का सराहनीय कार्य: सर्विलांस से ट्रेस कर बरामद किया खोया मोबाइल, ग्रामीण को लौटाया
