प्रयागराज: 1 लाख का इनामी तस्कर अरेस्ट

शाइन सिटी ठगी मामले में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख का इनामी मो. शमशाद अंसारी गिरफ्तार

लखनऊ (उत्तर प्रदेश): स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), उत्तर प्रदेश को शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में जमीन और प्लॉट के नाम पर निवेश कराकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने इस गिरोह के सक्रिय सदस्य और जनपद सुल्तानपुर से 1,00,000 रुपये के घोषित इनामी अपराधी मो. शमशाद अंसारी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है

गिरफ्तारी का विवरण

  • अभियुक्त: मो० शमशाद अंसारी उर्फ गुड्डू पुत्र अब्दुल वाहिद (निवासी: एल.आई.जी. एल.डी.ए कॉलोनी, स्टेनली रोड, नया पुरवा, कमलानगर, थाना शिवकुटी, जनपद प्रयागराज)

  • स्थान व समय: उतरॉव, जी.टी. रोड के किनारे, जनपद प्रयागराज से दिनांक 24 जून 2026 को रात करीब 21:40 बजे

  • कार्रवाई करने वाली टीम: एसटीएफ फील्ड इकाई, अयोध्या की टीम (उप निरीक्षक सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी संतोष सिंह, रजनीश सिंह, नीरज सिंह और मु.आ. कमाण्डो राज कुमार), जो पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण में कार्य कर रही थी

सहायक निदेशक बनकर की करोड़ों की ठगी

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त मो. शमशाद अंसारी ने बताया कि वर्ष 2001 में वह और आसिफ नसीम मर्चेंट नेवी में एक साथ नौकरी करते थे। कुछ साल बाद आसिफ नसीम ने नौकरी छोड़ दी, लेकिन वे संपर्क में रहे। वर्ष 2014 में आसिफ नसीम ने ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर उसे प्रॉपर्टी के काम में बुला लिया। इसके बाद से शमशाद सुल्तानपुर में ‘SHINE CITY PROXIMA’ कंपनी में सहायक निदेशक (Assistant Director) के रूप में काम करने लगा। कंपनी के भाग जाने के बाद से पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, जिससे बचने के लिए वह ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

अभियुक्त मो. शमशाद अंसारी के खिलाफ जनपद सुल्तानपुर के थाना कोतवाली नगर में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं:

क्र. सं. मुकदमा अपराध संख्या (मु०अ०सं०) धाराएं (भा.द.वि.) थाना जनपद
1 264/2022 409/420/467/468/471/427/120बी कोतवाली नगर

सुल्तानपुर

2 265/2022 409/420/467/468/471/427/120बी कोतवाली नगर

सुल्तानपुर

3 266/2022 409/420/467/468/471/427/120बी कोतवाली नगर

सुल्तानपुर

अग्रिम कार्रवाई: गिरफ्तार अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर, जनपद सुल्तानपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-264/2022 में दाखिल किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है


रिपोर्टर: उमेश कुमार

(गोपाल चन्द्र अग्रवाल,संपादक)

 एडिटर (Allrights Magazine)

शेखपुरा: मुहर्रम पर हाई अलर्ट जारी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: