प्रयागराज: 1 लाख का इनामी गिरफ्तार

प्रयागराज एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख का इनामी बदमाश सुनील भारतीया उर्फ ‘गूंगे’ गिरफ्तार

विशेष अपराध एवं सुरक्षा ब्यूरो: प्रयागराज

रिपोर्ट: प्रेस नोट संख्या 239 (यूपी एसटीएफ)

उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) की प्रयागराज फील्ड इकाई ने एक लाख रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त सुनील कुमार भारतीया उर्फ ‘गूंगे’ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त के खिलाफ थाना फाफामऊ में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत मामला दर्ज था

गिरफ्तारी का विवरण

  • अभियुक्त का नाम: सुनील कुमार भारतीया उर्फ गूंगे (पुत्र श्यामलाल भारतीया)

  • पता: हाल पता – ग्राम रंगपुरा, थाना फाफामऊ, प्रयागराज; मूल पता – बैहराना खानपुर, थाना मऊआइमा, प्रयागराज

  • गिरफ्तारी का स्थान व समय: जय गुरुदेव आश्रम से लगभग 50 मीटर पीछे बेला कछार की तरफ, थाना क्षेत्र फाफामऊ, प्रयागराज। 09 अगस्त 2026, सुबह 08:45 बजे

  • पुरस्कार राशि: ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये)

एसटीएफ टीम और कार्रवाई

पुलिस पुलिस उपाधीक्षक श्री शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक श्री जय प्रकाश राय के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम (उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, मो. हबीब अहमद सिद्दीकी व अन्य) क्षेत्र में आपराधिक आसूचना संकलन में भ्रमणशील थी। सूचना मिलने पर आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह वर्ष 2019 से अपने साथियों के साथ चोरी और लूट की कई घटनाओं को अंजाम देता रहा है। वर्ष 2025 में फाफामऊ थाने में उसके और उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था

आपराधिक इतिहास (Known Criminal History):

अभियुक्त के खिलाफ प्रयागराज के जीआरपी और फाफामऊ थानों में दर्ज प्रमुख मुकदमे:

क्र.सं. मु.अ.सं. धाराएं थाना जनपद
1 595/2019 379/411 भादवि जीआरपी

प्रयागराज

PDF
2 16/2020 379/411 भादवि जीआरपी

प्रयागराज

PDF
3 35/2020 380/411 भादवि जीआरपी

प्रयागराज

PDF
4 127/2020 8/22 एनडीपीएस एक्ट जीआरपी

प्रयागराज

PDF
5 27/2023 392/411/413 भादवि फाफामऊ

प्रयागराज

PDF
6 148/2023 392/411/413 भादवि फाफामऊ

प्रयागराज

PDF
7 154/2023 392/411/413 भादवि फाफामऊ

प्रयागराज

PDF
8 325/2024 305सी/317 (2) बीएनएस जीआरपी

प्रयागराज

PDF
9 284/2025 110/115/352 BNS फाफामऊ

प्रयागराज

PDF
10 348/2025 2/3 उ.प्र. गैंगस्टर एक्ट फाफामऊ

प्रयागराज

PDF

अभियुक्त को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

क्राइम ब्यूरो: प्रयागराज

ऑल Rights मैगज़ीन (डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क)

सीनियर एडिटर गोपाल चन्द्र अग्रवाल


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: