नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिसिया दमन बर्दाश्त नहींः अजय कुमार लल्लू

नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिसिया दमन बर्दाश्त नहींः अजय कुमार लल्लू
 आगरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के ऊपर राजनीतिक द्वेष के चलते योगी सरकार का पुलिसिया दमनः अजय कुमार लल्लू
 योगी सरकार के दमन और उत्पीड़न के सामने नहीं झुकेंगे कांग्रेसजनः अजय कुमार लल्लू
लखनऊ, 21 जुलाई।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की तानाशाह सरकार लगातार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिसिया दमन कर रही है। लेकिन इस दमन और उत्पीड़न से कांग्रेसजन ना डरेंगे ना ही झुकेंगे।
जारी प्रेसनोट में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हम नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिसिया दमन बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदेश सरकार लगातार राजनीतिक द्वेष और अपनी कायरता का परिचय देते हुए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें लाद रही है। जेल भेज रही है। लेकिन हम महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने वाले हैं यह दमन और उत्पीड़न हमें डिगा नहीं पायेगा।
उन्होंने बताया कि आगरा की जिलाध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित इस महामारी में लगातार लोगों की सेवा कर रहीं हैं और सड़कों पर आवाज बुलंद कर रही हैं। पिछले दिनों  एक निजी बिजली कंपनी के भष्ट्राचार के खिलाफ वे आंदोलनरत रहीं।
उन्होंने कहा कि निजी बिजली कंपनी लगातार उपभोक्ताओं से गलत और फर्जी तरीके से ज्यादा बिल ले रही थी। महामारी में कांग्रेस नेता तीन महीने की बिजली बिल माफ का अभियान चला रहे थे। जिससे खार खाई सरकार निजी बिजली कम्पनी के इशारे पर नेताओं का उत्पीड़न करवा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के इशारे पर जिला अध्यक्ष आगरा के खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज किए गए हैं। उनके साथ पुलिस ने बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राघवेन्द्र सिंह आल राईट न्यूज़ लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: