PIB : छठे चरण में रात 11.45 बजे तक का मतदान का आंकड़ा-61.20%

आम चुनाव के छठे चरण के मतदान में रात 11:45 बजे तक लगभग 61.20% मतदान दर्ज किया गयाहै। जैसे-जैसे मतदान दल लौटते रहेंगे, इन आंकड़ों को फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अपडेट किया जाता रहेगा और वीटीआर ऐप पर पीसी वार (संबंधित एसी सेगमेंट के साथ) लाइव उपलब्ध होगा, जैसा कि पहले के चरणों में होता रहा है।

रात 11:45 बजे राज्यवार मतदान का अनुमानित प्रतिशत इस प्रकार है:

क्र. सं. राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश पीसी की संख्या मतदानका अनुमानित %
1 बिहार 08 55.24
2 हरियाणा 10 60.4
3 जम्मू और कश्मीर 01 54.30
4 झारखंड 04 63.76
5 दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र 07 57.67
6 ओडिशा 06 69.56
7 उत्तर प्रदेश 14 54.03
8 पश्चिम बंगाल 08 79.47
8 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश 58 61.2

यहां प्रदर्शित डेटा फील्ड अधिकारी द्वारा सिस्टम में डाली जा रही जानकारी के अनुसार है। यह एक अनुमानित रुझान है, क्योंकि कुछ मतदान केंद्रों (पीएस) से डेटा प्राप्त होने में समय लगता है और साथ ही, इस रुझान में पोस्टल बैलेट शामिल नहीं है।

प्रत्येक पीएस के लिए दर्ज किए गए वोटों का अंतिम वास्तविक लेखा-जोखा मतदान समाप्त होने पर सभी मतदान एजेंटों के साथ प्रपत्र 17 सी में साझा किया जाता है।

ब्यूरो चीफ, रिजुल अग्रवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: