PIB : केंद्र सरकार ने अत्यंत दुःख के साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की घोषणा की
दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे देश में 26 दिसम्बर, 2024 से 01 जनवरी, 2025 तक सात दिनों का राजकीय शोक मनाया जाएगा
स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा
केंद्र सरकार ने अत्यंत दुःख के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 26 दिसम्बर, 2024 को एम्स अस्पताल, नई दिल्ली में निधन की घोषणा की है।
उनके सम्मान में 26 दिसम्बर, 2024 से 01 जनवरी, 2025 तक पूरे देश में सात दिनों का राजकीय शोक मनाया जाएगा इस दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
राजकीय शोक की अवधि के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा यह भी निर्णय लिया गया है कि स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
विदेश स्थित सभी भारतीय मिशनों/उच्चायोगों में भी अंतिम संस्कार के दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
ब्यूरो चीफ, रिजुल अग्रवाल