ऑस्कर की रेस से बाहर हुई ‘न्यूटन’, बस इन 5 भारतीयों ने ही जीता है ऑस्कर

फिल्म ‘न्यूटन’ को बेस्ट फॉरन लैंग्वेज फिल्म की कैटेगरी में शामिल किया गया था। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि राजकुमार की ये फिल्म अब ऑस्कर की रेस से बाहर हो चुकी है।

oscar-520

ऑस्कर के ट्विटर हैंडल से उन 9 फ़िल्मों की लिस्ट जारी की गई है, जो अकादमी अवॉर्ड्स की लिस्ट में जगह बना पाने में सफल रही हैं। इस लिस्ट में ‘न्‍यूटन’ का नाम नहीं हैं! क्रिटिक्स के साथ-साथ आम पब्लिक ने भी इस फ़िल्म को बहुत पसंद किया था!

दरसल नक्सल प्रभावित इलाके में चुनाव करवाने और भारत के लोकतंत्र का एक अलग पहलू दिखाने की कोशिश करने वाली इस फ़िल्म को ऑस्कर के लिए चुने जाने को लेकर कई विवाद हुए थे।

ऑस्कर के 90वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फ़िल्म के पुरस्कार के लिए भारत की ओर से भेजी गई न्यूटन के निर्देशक अमित मासुरकर हैं और पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, संजय मिश्रा जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ बनाई गई इस फ़िल्म में छत्तीसगढ़ के जंगलो में चुनाव करवाने की परेशानियों को दिखाया गया है।

23 जनवरी को ऑस्कर दिए जाएंगे लेकिन भारत की ओर से इस श्रेणी में कोई दावेदारी नहीं रह जाएगी. इससे पहले तीन फ़िल्में टॉप 5 की रेस तक पहुंची है – मदर इंडिया (1958) , सलाम बाम्बे (1989) और लगान (2001) लेकिन अभी तक इस अवॉर्ड को किसी भारतीय फ़िल्म ने नहीं जीता है।

राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ 22 सितंबर को रिलीज हुई थी। राजकुमार ने ट्विटर पर इस खबर को अपने फैंस के साथ साझा किया था। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा- ‘इस खबर को आपके साथ शेयर करके काफी खुश हूं। इस साल ऑस्कर के लिए न्यूटन भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री है। पूरी टीम को शुभकामनाएं।’ फिलहाल न्यूटन को पछाड़ कर ये 9 फिल्में ऑस्कर की रेस में दौड़ लगा रही हैं-अ फैंटास्टिक वूमन (चिली), इन द फेड (जर्मनी), ऑन बॉडी ऐंड सोल (हंगरी), फॉक्सट्रॉट (इस्राइल), द इनसल्ट (लेबनान), लवलेस (रूस), फेलिसिटे (सेनेगल), द वूंड (साउथ अफ्रीका) और द स्कवायर (स्वीडन)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: