गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा महानगर ने साधुओ और पुजारियों का किया सम्मान

बरेली : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आवाहन पर भाजपा महानगर के प्रभारी/ उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गोपाल अंजान और महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा के दिशा निर्देशन में महानगर द्वारा नौ मंडलों में गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम धार्मिक स्थलों पर जाकर संतो और पुजारियों का सम्मान किया।

पूर्व मंत्री संतोष गंगवार, नगर विधायक डॉ अरुण कुमार, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ने अलखनाथ मंदिर पर पहुंचकर सभी साधु और पुजारियों को पुष्पमाला और अंग वस्त्र भेंट कर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आशीर्वाद ग्रहण किया इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ने कहा‌ गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः । गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ॥

भाजपा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने कहां की महानगर द्वारा प्रत्येक मंडल में गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लगभग 106 मंदिरों में पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने साधु और पुजारियों को सम्मानित किया गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए इसकी जिम्मेदारी कार्यक्रम संयोजक अमरीश कठेरिया, सह कार्यक्रम संयोजक प्रवेश वर्मा को जिम्मेदारी दी।

गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, नगर विधायक डॉ अरुण कुमार, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महापौर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा , गुलशन आनंद, प्रतेश पांडे‌ ,देवेंद्र जोशी, अरुण कश्यप, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर , रेखा श्रीवास्तव, रितेश पाठक, अमरीश कठेरिया,मंडल अध्यक्ष कन्हैया राजपूत, मोहित तिवारी, जेपीएस पाल, राम बहादुर मौर्य, ज्ञान प्रकाश लोधी, विक्रम सिंह, पुष्पेंद्र पटेल, विक्रम शर्मा, मनोज कपूर एवं समस्त महानगर पदाधिकारी ब मंडल पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: