Mumbai : मुम्बई की आयुषी झा ने जीता कराटे में स्वर्ण एवं कांस्य पदक

मुंबई :  मुम्बई में आयोजित “आल इंडिया कराटे चैपियनशिप – २०२२” में अम्बरनाथ की रहने वाली ग्यारह वर्षीय आयुषी झा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
कोरोना काल से पहले २०१९ मे आयोजित छत्रपति कराटे नेशनल चैम्पियनशिप – 2019, अंधेरी मुम्बई में भी आयुषी ने 8 वर्ष की उम्र में दो स्वर्ण पदक जीते थे। आयुषी कराटे में ब्लैक बेल्ट है।
आयुषी के गाँव सुखसेना जिला पूर्णिया बिहार में जश्न का माहौल है। पूरा गाँव आयुषी के जीत की खुशी मना रहा है।
(अनिल बेदाग़)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: