मौलाना तौकीर : मोदी महाभारत के धृतराष्ट बन गए है कही महाभारत ना हो जाये –

बरेली बुल्डोजर पर बोले मौलाना तौकीर रजा, जिस दिन मुसलमान सड़को पर आएगा उस दिन किसी से सम्हलने वाला नही है।

मोदी सरकार को ये मेरी चेतावनी है। ऐसा लगता है मोदी महाभारत के धृतराष्ट है।

हिंदुस्तान में महाभारत होने से कोई रोक नही सकता। देश बंटबारे की ओर जा रहा है। 10 दिन बाद मीटिंग होगी और फिर दिल्ली से जेल भरो आंदोलन होगा, जिसमे सभी शहरों और प्रान्तों से लोग आएंगे।

हिंदुस्तान का माहौल जिस तरह का बना दिया गया है, इस बार ईद में अक्षय तृतीया भी उसी दिन है। हिन्दू-मुस्लिम त्यौहार एक दिन पड़ रहे है। ये अच्छी बात है। लेकिन अलगाववाद पर यकीन करने वालो को हमारे मुल्क का माहौल खराब करने का मौका मिल जाये। हमारी तरफ से हमेशा एकता और भाईचारे का पैगाम दिया गया है। सरकार और आरएसएस ने जो अपने जातीय फायदे के लिए जो नफरते फैलाई है। उससे लोग भड़क गए है। जिस वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही है। यूपी के सीएम का जो बयान आया है उसकी मैं तारीफ करता हु। इससे इस आदेश से लगाम लगेगी। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मानने वाले रामचरित मानस का पाठ होना चाहिए, हनुमान को मानने वाले हनुमान चालीसा का पाठ करें। ये होना चाहिए। मैं आम हिन्दू से ये पूछता हूं कि हनुमान चालीसा किसी दूसरे समुदाय को हिन्दू मुस्लिम में 36 का आंकड़ा बना दिया गया है। हनुमान चालीसा का पाठ करिए, इसमे किसी को कोई रोकने का अधिकार नही है। लेकिन दूसरे को सताने के लिए अगर ये काम करेगा तो ये सही नही है। तो ये जो 36 का आंकड़ा है उससे देश के मामलात बड़े हो रहे है। बुल्डोजर पर ये कहना चाहूंगा, हुकूमत खुद ही कानून अपने हाथ मे ले रही है। हुकूमत अदालतों का काम खुद कर रही है। हुकूमत इन आतंकवादियों को देश के हालात बाद से बदतर हो जायेगे। आंदोलन होगा। बरेली में भी नमाज के वक्त लाउडस्पीकर बजाया जाता है। हुकुमत से कहो हमे मुसलमान कही समुद्र में गर्त कर दे। हुकूमत से ये कह देना चाहता हु। ईद के बाद हमारी मीटिंग है , हुकूमत ने अगर इस तरह से किया तो दिल्ली से ऐलान होगा देश व्यापी जेल भरो आंदोलन होगा। जिसमें हर जिले से हर सूबे से लोग आएंगे। कोर्ट को नजरअंदाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: