मन की बात: नशा मुक्त युवा अभियान:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ का उल्लेख करते हुए कहा कि देश भर में लाखों युवाओं ने मादक पदार्थों से दूर रहने और नशा-मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का दृढ़ संकल्प लिया है।
100 सप्ताह तक चलने वाला यह राष्ट्रव्यापी अभियान ‘माई भारत’ और राष्ट्रीय सेवा योजना के युवाओं के साथ-साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठनों को एक मंच पर ला रहा है। इस अभियान के माध्यम से युवा अपनी भाषा और अपने अनूठे ढंग से समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशा-मुक्ति का संदेश पहुंचा रहे हैं।
