एसटीएफ यूपी की बड़ी कार्रवाई- 3.70 कुंतल गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
लखनऊ। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), उत्तर प्रदेश को अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 13 फरवरी 2026 को एसटीएफ ने 04 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.70 कुंतल गांजा (अंतरराष्ट्रीय अनुमानित मूल्य लगभग 92.50 लाख रुपये) बरामद किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
-
मयंक जायसवाल उर्फ सूरज, निवासी बाराबंकी।
-
जीतू श्रीवास्तव उर्फ दद्दा, निवासी लखनऊ।
-
पारितोष त्रिपाठी, निवासी इंदिरानगर, लखनऊ।
-
कुलदीप यादव, निवासी नालंदा, बिहार।
बरामदगी:
-
03.70 कुंतल गांजा (कीमत लगभग 92.50 लाख रुपये)
-
01 ट्रक (नं. NL-01-AA-0511)
-
05 मोबाइल फोन
-
01 जियो वाईफाई डोंगल
-
01 स्कॉर्पियो (बिना नंबर प्लेट)
-
₹9,300 नकद
गिरफ्तारी का स्थान व समय:
दिनांक 13-02-2026, समय 20:32 बजे, थाना गोमतीनगर विस्तार, जनपद लखनऊ।
कार्रवाई का विवरण:
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से भारी मात्रा में गांजा ट्रक के माध्यम से लखनऊ लाया जा रहा है। तस्कर पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए ट्रक के आगे बिना नंबर की स्कॉर्पियो चलाते थे और इंटरनेट कॉल के जरिए संपर्क में रहते थे। ट्रेलर ट्रक में गुप्त कैविटी बनाकर गांजा छिपाया जाता था।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह अब तक 15-20 बार उड़ीसा से गांजा ला चुका है और लखनऊ सहित आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। बरामदगी के आधार पर थाना गोमतीनगर विस्तार में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 08/20/25/29/60(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट,
लखनऊ
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा ऐलान- वानिकी विश्वविद्यालय की डिग्री बनेगी नौकरी की गारंटी
