Lucknow : “जब प्राणों पर आई आन, खाकी बनी जीवनदान”
लखनऊ, महानगर चौराहे पर सीने में तेज दर्द के कारण सड़क पर गिरे करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान आरक्षी संदीप यादव ने CPR देकर बचाई। रहीमनगर चौकी में तैनात संदीप ने तत्परता दिखाते हुए प्राथमिक सहायता दी और एंबुलेंस से बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
कर्तव्यनिष्ठा, त्वरित निर्णय और प्रशिक्षण से मिली जानकारी के इस सराहनीय उदाहरण के लिए पुलिस आयुक्त श्री तरुण गाबा ने आरक्षी संदीप यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
