लखनऊ: अवैध ऑक्सीटोसीन का तस्कर अरेस्ट
लखनऊ: भारी मात्रा में अवैध ऑक्सीटोसिन बरामद, एसटीएफ ने तस्कर को दबोचा
उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने लखनऊ में अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है । 06 अप्रैल 2026 को की गई इस कार्रवाई में गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण
एसटीएफ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर काकोरी थाना क्षेत्र के करिमाबाद अंडरपास के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।
-
गिरफ्तार अभियुक्त: रेहान, पुत्र मुसाहिब, निवासी तिरवा (रहीमाबाद, लखनऊ) ।
-
कुल बरामदगी: * 502 शीशियाँ (प्रत्येक 180 एमएल) अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन ।
-
02 मोबाइल फोन ।
-
01 मोटरसाइकिल (नंबर: यूपी 32 जीएक्स 8277) ।
-
बिहार से स्करी और मिलावट का खेल
पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि यह गिरोह बिहार राज्य से अवैध रूप से ऑक्सीटोसिन मंगाता था ।
-
नेटवर्क: अभियुक्त ने बताया कि बालागंज की कैटल कॉलोनी निवासी इरफान इस गिरोह का मुख्य सदस्य है, जो उसे इंजेक्शन उपलब्ध कराता था ।
-
खतरा: तस्कर इन इंजेक्शनों में मिलावट कर लखनऊ और आसपास के जनपदों में सप्लाई करते थे । यह जानवरों के साथ-साथ जन-मानस के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत घातक है और कई बीमारियों का कारण बन सकता है ।

नियमों का उल्लंघन और कानूनी कार्रवाई
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नियमों के अनुसार, ऑक्सीटोसिन की बिक्री केवल सिंगल यूनिट ब्लिस्टर पैक में ही की जा सकती है । बरामद किए गए इंजेक्शन इन मानकों के विरुद्ध पाए गए हैं ।
-
दर्ज मुकदमा: अभियुक्त के विरुद्ध थाना काकोरी में बीएनएस की विभिन्न धाराओं (318(4), 280, 276, 112) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।
-
अगली कार्रवाई: इंजेक्शन के सैम्पल को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है और स्थानीय पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

राम गोपाल वर्मा का खास बर्थडे जश्न!
