ज़मीनी विवाद को लेकर दबंगों ने वृद्ध को पीटकर किया जख्मी
जमुई।।शुक्रवार को बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयवा पाण्डेय ठीका गांव में वर्षों से चले आ रहे ज़मीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक 55वर्षीय वृद्ध जहुरी यादव को पीट कर जख्मी कर दिया।
परिजन के द्वारा जख्मी वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया।बताया जाता है कि जहुरी यादव और विनय यादव के बीच लगभग 10वर्षों से कुछ ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था।
इस विवाद को पंचायत के द्वारा सुलझा कर ज़मीन को जहुरी यादव को दे दिया गया था।शुक्रवार की सुबह जब जहुरी यादव जमीन की जुताई कर रहा था तो विनय यादव,मुकेश यादव,मनोज यादव,सिंघेश्वर यादव,अर्जुन यादव सहित आधा दर्जन से अधिक लोग डंडे और रड से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
रिपोर्ट,मो.अंजुम आलम,जमुई (बिहार)