ललिता ज्वेलरी IPO: 17 अगस्त को खुलेगा
दक्षिण भारत के दिग्गज ज्वेलरी ब्रांड ‘ललिता ज्वेलरी’ की शेयर बाजार में एंट्री, 17 अगस्त को खुलेगा IPO
मुंबई (अनिल बेदाग) – दक्षिण भारत के ज्वेलरी बाजार में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी ‘ललिता ज्वेलरी मार्ट लिमिटेड’ अब पूंजी बाजार (Share Market) में कदम रखने जा रही है। कंपनी का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 17 अगस्त 2026 को खुलकर 19 अगस्त 2026 को बंद होगा।
कंपनी ने ₹5 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए ₹190 से ₹201 का प्राइस बैंड तय किया है।
IPO से जुड़ी मुख्य बातें
-
प्राइस बैंड: ₹190 – ₹201 प्रति शेयर
-
इश्यू साइज: लगभग ₹1,700 करोड़
-
फ्रेश इश्यू: ₹1,200 करोड़
-
ऑफर फॉर सेल (OFS): ₹500 करोड़ (प्रमोटर एम. किरण कुमार जैन द्वारा)
-
-
लॉट साइज: न्यूनतम 74 शेयर (और इसके बाद 74 के मल्टीपल में)
-
इश्यू डेट: 17 अगस्त से 19 अगस्त 2026
मजबूत नेटवर्क और बिजनेस मॉडल
‘ललिता’ ब्रांड के तहत कंपनी दक्षिण भारतीय ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर गोल्ड, सिल्वर और डायमंड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज पेश करती है।
-
स्टोर्स की संख्या: 31 मार्च 2026 तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और पुडुचेरी के 51 शहरों में कंपनी के 61 स्टोर्स संचालित हैं।
-
इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग: इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के चलते कंपनी प्रतिस्पर्धी कीमतों पर शुद्ध और BIS-हॉलमार्क वाली ज्वेलरी उपलब्ध कराती है।
-
प्रति स्टोर रेवेन्यू: क्रिसिल (CRISIL) रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का प्रति स्टोर ऑपरेटिंग रेवेन्यू ₹410.23 करोड़ रहा, जो संगठित ज्वेलरी ब्रांड्स में काफी उल्लेखनीय है।
कंपनी के अनुसार, उनके तय स्टोर टेम्पलेट और कस्टमर एक्सपीरियंस मॉडल की वजह से उन्हें नए बाजारों में तेजी से विस्तार करने में मदद मिलती है।
ऑल Rights मैगज़ीन (डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क)
सीनियर एडिटर गोपाल चन्द्र अग्रवाल

