विपक्ष के झूठ पर जेपी नड्डा का हमला
कांग्रेस और पूरा INDI गठबंधन देश की प्रगति को देखकर कुंठित और हताश है।
विपक्ष के तमाम मनगढ़ंत आरोप तथ्यों की कसौटी पर बार-बार ध्वस्त हुए हैं। जब इनके पास नीति और विजन का अभाव होता है, तो ये देश में भ्रम और अराजकता फैलाने के नए-नए प्रपंच रचते हैं।
कुछ दिन पहले एक मनगढ़ंत खबर को लेकर देशभर में बवाल मचाया गया।
अब जब चुनाव आयोग के सभी सदस्यों ने इनके बताए हर झूठ का पर्दाफाश कर दिया, तो अब ये नए सिरे से फिर से माहौल को खराब करने का प्रयास करने में लगे हुए हैं।
राहुल गांधी, कान खोलकर सुन लीजिए, झूठ को 100 बार दोहराने से वो सच नहीं बन जाता, सच पराजित नहीं हो सकता। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी का एकमात्र एजेंडा देश की स्वायत्त और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना और उन्हें कमजोर करना रह गया है।
देश की प्रबुद्ध जनता विपक्ष के इस दोहरे चरित्र और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह समझ चुकी है। जो ताकतें देश में अस्थिरता पैदा करना चाहती हैं, उन्हें जनता ने पहले भी करारा सबक सिखाया है और आगे भी इनका हर भ्रम और षड्यंत्र जनता की अदालत में चूर-चूर होगा।
* श्री जेपी नड्डा
