झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत !
आग में गम्भीर रूप से झुलसी महिला ने शनिवार को दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
थाना बारादरी के मोहल्ला संजय नगर निवासी राजोदेवी पत्नी स्व भगवान स्वरूप 3 फरवरी को घर पर ताप रही थी तभी अचानक कपड़ो में आग लग गई जिससे राजोदेवी झुलस गई ! देवर विनोद ने भर्ती कराया ! आज रात इलाज के दौरान मौत हो गई ! विनोद ने बताया राजोदेवी के 3 लड़का और 3 लड़की है ! पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है !