जन्माष्टमी: ऑलराइट्स मैगजीन के संपादक की शुभकामनाएं

ऑलराइट्स मैगजीन’ के संपादक श्री गोपाल चंद्र अग्रवाल ने दीं जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं: कहा- ‘प्रभु श्रीकृष्ण के आदर्श लाएं जीवन में सुख और समृद्धि’

बरेली/लखनऊ: पावन पर्व ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के सुअवसर पर ‘ऑलराइट्स मैगजीन’ (Allrights Magazine) के संपादक श्री गोपाल चंद्र अग्रवाल ने समस्त पाठकों, देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस पावन पर्व पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जीवन और उनके कालजयी संदेशों को स्मरण करते हुए सभी के कल्याण की कामना की है।

‘निष्काम कर्म और सत्य के पथ पर चलने की प्रेरणा’ अपने शुभकामना संदेश में संपादक श्री गोपाल चंद्र अग्रवाल ने कहा कि वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन दर्शन पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शन का स्रोत है। श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से उन्होंने निष्काम कर्म, सत्य, न्याय और विवेक का जो अमर संदेश दिया, वह हर युग में प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का यह पावन अवसर हमें कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।

सुख, शांति और समृद्धि की कामना ऑलराइट्स मैगजीन परिवार की ओर से प्रार्थना करते हुए उन्होंने कहा कि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की असीम अनुकंपा से हर घर में सुख-शांति, समृद्धि, आपसी भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। देश भर में जन्माष्टमी का यह पावन पर्व अपार श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: