आजमगढ़: ₹50,000 का इनामी आरिफ अरेस्ट
आजमगढ़: 50 हजार का इनामी गौकश आरिफ गिरफ्तार, एसटीएफ ने बिन्द्रा बाजार में दबोचा
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आजमगढ़ जनपद से फरार चल रहे ₹50,000 के इनामी अपराधी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है । अभियुक्त लंबे समय से गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था और पुलिस की नजरों से बच रहा था
घेराबंदी कर दबोचा गया अपराधी
एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज की टीम को मुखबिर के जरिए आरिफ के मूवमेंट की सूचना मिली थी
गिरफ्तारी का स्थान: बिन्द्रा बाजार खरिहानी रोड़, थाना मेहनगर, आजमगढ़ ।
समय: 13 अप्रैल 2026, रात लगभग 8:05 बजे ।
टीम: यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण और निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रणेन्द्र कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा की गई ।
गौकशी के संगठित गैंग का खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्त आरिफ ने अपने काले कारोबार का खुलासा किया:
पेशा: वह वर्ष 2022 से गांव-गांव जाकर गाय और भैंस खरीदने-बेचने का काम करता था ।
अपराध: व्यापार की आड़ में वह अपने साथियों सोनू उर्फ जावेद और पप्पू उर्फ अली अहमद के साथ मिलकर गौकशी की घटनाओं को अंजाम देता था ।
गैंगस्टर एक्ट: अभियुक्त के विरुद्ध थाना मेहनगर में गैंगस्टर एक्ट (उ०प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज था, जिसमें वह वांछित चल रहा था ।
लंबा है आपराधिक इतिहास
अभियुक्त आरिफ पुत्र इस्माइल, निवासी ग्राम खौरा रसूलपुर व्यवहरा (मुबारकपुर) का एक पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है:
मु०अ०सं० 281/2017: चोरी व माल बरामदगी (थाना जीयनपुर) ।
मु०अ०सं० 84/2024: गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व शस्त्र अधिनियम (थाना मेहनगर) ।
मु०अ०सं० 100/2024: गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम (थाना मेहनगर) ।
मु०अ०सं० 39/2026: गैंगस्टर एक्ट (वर्तमान में वांछित) ।
सटीएफ ने गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाना मेहनगर में दाखिल कर दिया है, जहां से उसे विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,)
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

