IYC ने लॉन्च की ‘CKG SOS’ हेल्पलाइन
छात्रों और युवाओं की मदद के लिए इंडियन यूथ कांग्रेस का बड़ा कदम: लॉन्च की ‘CKG SOS’ लीगल हेल्पलाइन; जारी किया नंबर 9811867474
विशेष राष्ट्रीय एवं राजनीतिक ब्यूरो: नई दिल्ली
देश में प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्ती मुद्दों और छात्र आंदोलनों के बीच इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने युवाओं तथा विद्यार्थियों को कानूनी व सांगठनिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एक देशव्यापी हेल्पलाइन शुरू की है। यूथ कांग्रेस ने अपने ‘छात्रों की गूंज’ (CKG) अभियान के तहत ‘CKG SOS’ हेल्पलाइन नंबर 9811867474 जारी किया है।
IYC का कहना है कि प्रदर्शनों में शामिल होने के बाद उत्पीड़न, धमकियों या ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना कर रहे छात्रों को इस हेल्पलाइन के जरिए तुरंत कानूनी सलाह और मदद मुहैया कराई जाएगी।
“संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर” — यूथ कांग्रेस
हेल्पलाइन लॉन्च करते हुए इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि देश के युवाओं को संविधान के तहत अपनी बात रखने और सरकार से सवाल पूछने का पूरा अधिकार है:
-
कानूनी एवं सांगठनिक मदद: यूथ कांग्रेस ने कहा कि यदि किसी भी छात्र को अपनी आवाज उठाने के कारण धमकी या दबाव का सामना करना पड़ता है, तो वह अकेले न लड़े। हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों की समीक्षा कर उन्हें लीगल सपोर्ट दिया जाएगा।
-
डिजिटल और जमीनी सुरक्षा: संगठन का दावा है कि सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग, अभद्र टिप्पणियों और साइबर बुलिंग के मामलों में भी पीड़ित युवाओं को हर संभव सहायता दी जाएगी।
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज़
‘छत्रों की गूंज’ अभियान और CKG SOS हेल्पलाइन की शुरुआत के साथ ही विपक्ष ने युवाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के मुद्दे पर अपना रुख और कड़ा कर लिया है। IYC का कहना है कि यह हेल्पलाइन देश भर के उन सभी युवाओं के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगी, जो बिना किसी डर के लोकतंत्र में अपनी भागीदारी दर्ज कराना चाहते हैं।
राष्ट्रीय एवं युवा ब्यूरो: नई दिल्ली
ऑल Rights मैगज़ीन (डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क)
सीनियर एडिटर गोपाल चन्द्र अग्रवाल

