लखनऊ में इंटरसेप्टर वाहनों का फ्लैग ऑफ, ‘संघर्ष’ पुस्तक विमोचित
अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित इंटरसेप्टर वाहनों (चारपहिया एवं दोपहिया) के फ्लैग ऑफ हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व डीजीपी, ‘पद्म श्री’ श्री प्रकाश सिंह जी द्वारा लिखित पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन किया।
साथ ही, राष्ट्र सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले ‘कीर्ति चक्र’ से अलंकृत (मरणोपरांत) उत्तर प्रदेश पुलिस (STF) के वीर सेनानी स्व. सुनील कुमार जी की धर्मपत्नी एवं जनसुरक्षा को ध्येय मानकर देश सेवा में रत ‘राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार व मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार’ से अलंकृत पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया।
अमर बलिदानी स्व. सुनील कुमार जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं सभी सम्मानित पुलिस कर्मियों को हृदय से बधाई।
Tomorrow… 📍 New Delhi will see a reckoning for the ‘Vote Theft’! 🔥
