भारत बनेगा वैश्विक समुद्री महाशक्ति: सर्बानंद सोनोवाल की घोषणा

मुंबई (अनिल बेदाग): इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 से पहले केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत की ब्लू इकॉनॉमी के लिए ऐतिहासिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
उन्होंने बताया कि 2047 तक देश के समुद्री क्षेत्र में ₹80 लाख करोड़ का निवेश और 1.5 करोड़ नौकरियों के सृजन का लक्ष्य तय किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 विज़न के अनुरूप, भारत ग्रीन शिपिंग, कार्बन-न्यूट्रल पोर्ट्स और तकनीकी नवाचार की दिशा में अग्रसर है।
सोनोवाल ने कहा कि India Maritime Week 2025 वैश्विक समुद्री साझेदारी, निवेश और नवाचार का मंच बनेगा, जिसमें 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और 500 प्रदर्शक भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद जलमार्गों पर माल ढुलाई में 8 गुना वृद्धि और टर्नअराउंड टाइम में 60% की कमी भारत की प्रगति को दर्शाती है।

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स मैगज़ीन

मुंबई से अनिल बेदाग की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: