कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस समीक्षा बैठक:

आज कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस (जनसुनवाई) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करने, शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त करने तथा संतुष्टि का प्रतिशत न्यूनतम 85% तक बढ़ाने के निर्देश दिए गए। असंतुष्ट फीडबैक की अधिक संख्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित मॉनिटरिंग एवं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, आईजीआरएस, जनता दर्शन, समाधान दिवस, थाना दिवस एवं सीएम डैशबोर्ड की प्रभावी समीक्षा करने तथा सभी अधिकारियों को प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: