हरभजन सिंह फिर बने पापा,उनकी पत्नी गीता बसरा ने दिया बेटे को जन्म !
बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा और उनके पति हरभजन सिंह ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है ! गीता बसरा के पति हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ ये खबर फैन्स के साथ साझा की है ! जिसमें उन्होंने लिखा है ‘एक बच्चे के साथ धन्य’. अपने बच्चे के अनाउंसमेंट पोस्ट में हरभजन सिंह ने आगे लिखा है ‘हमारे दिल भरे हुए हैं, हमारा जीवन पूरा है, गीता और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं’! वहीं हरभजन सिंह और गीता बसरा ने कहा कि, ‘हम सभी खुशी से अभिभूत हैं और अपने सभी शुभचिंतकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करना चाहते हैं’ !
हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी 29 अक्टूबर 2015 में हुई थी। दोनों जालंधर में एक दूसरे के हुए थे। हरभजन टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय हैं। उन्हें आखिरी बार मैदान पर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 2021 सीजन में देखा गया था।
हरभजन सिंह और गीता बसरा पहले से एक बेटी के पैरेंट्स हैं, जिसका नाम हिनाया है। गीता ने साल 2016 में हिनाया को जन्म दिया था। हरभजन सिंह ने जो फोटो शेयर की है, उस पर लिखा है- “थामने के लिए हमारे पास एक नन्हा नया छोटा हाथ, उसका प्यार भव्य है। सोने की तरह कीमती है। एक अद्भुत उपहार, इतना खास और स्वीट। हमारे दिल भरे हुए हैं। हमारा जीवन पूरा हो गया है।”