गुजरात में बिहारियों पर हमले जारी के ख़िलाफ़ आइसा व इनौस ने मार्च निकाला।

समस्तीपुर:- जिले में आइसा व इनौस के झंडे-बैनर तले शहर के स्टेडियम गोलंबर से प्रतिरोध मार्च निकाला गया। वहीँ मांगों से संबंधित नारे लगाते हुए मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः स्टेडियम गोलंबर पहुँचकर मार्च, सभा में तब्दील हो गई।

गुजरात में बिहारियों पर लगातार जारी हमला एवं त्रिवेणीगंज के कस्तुरबा विद्यालय में छेड़खानी का विरोध कर रहे 34 छात्राओं पर किये गये हमले के खिलाफ। जिसकी अध्यक्षता इनौस ज़िला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह तथा संचालन आइसा ज़िलाध्यक्ष सुनील कुमार ने किया। वहीँ सभा को आइसा ज़िला सचिव चंदन कुमार बंटी, प्रिति कुमारी, कुंदन यादव, राजू झा, अमरजीत कुमार, दीपक कुमार, मो० फरमान आदि ने आहूत, सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले महाराष्ट्र, आसाम इत्यादि जगहों से बिहारियों को खदेड़ा जा रहा था। अब गुजरात में बिहारियों को चिंहित कर हमला कर भगाया जा रहा है। जबकि बिहारी मजदूर दूसरे प्रदेशों में जाकर वहाँ के विकास कार्यों में हाथ बटाते रहे हैं। इन हमलों में वोट के समय बिहारी स्मिता का राग अलापने वाले बिहार के मंत्री चुप बैठे हैं।यह बिहार के साथ अन्याय हो रहा है। वहीँ आइसा-इनौस इस अन्याय के खिलाफ जंग जारी रखेगा। वहीँ नेताओं ने त्रिवेणीगंज में छेड़खानी का विरोध कर रहे कस्तुरबा विद्यालय की छात्राओं के हमलावरों कै गिरफ्तार कर जेल में डालने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: