बरेली महिला से किया गैंगरेप बकील और मुंशी ने
महिला से वकील और उसके मुंसी दोनों के द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और दोनों को अब जेल भेजा जा रहा है। पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों गैंगरेप के आरोपी है। इन दोनों पर एक महिला को घर मे बंधक बनाकर रेप करने का आरोप है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका उसके पति से दहेजएक्ट का मुकदमा चल रहा था। जिसको लेकर पीड़िता ने केश को लड़ने के लिए अब्दुल शाहिद वकील को किया, पीड़ित महिला ने बताया कि अब्दुल शाहिद और उसके मुंशी नेमचंद ने उसे केश के बारे में बात करने के लिए इज़्ज़तनगर थाना क्षेत्र के न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी के एक घर मे बुलाया और उस घर के कमरे में बंद करके दोनों ने बारी बारी उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की इसके बाद पुलिस ने मामला पंजीकृत कर महिला का मेडिकल कराने के बाद दोनों आरोपी वकील और उसके मुंशी को गिरफ्तार कर लिया।हालांकि वकील और मुंशी खुद को बेगुनाह बता रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच करने पर प्रथम दृष्ट्रिया महिला के लगाए आरोप सही साबित हो रहे हैं। इसी लिए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अपने पति के जुल्मों से परेसान महिला जिसके पास मदद की उम्मीद लेकर गई उसी मददगार ने उस महिला की अस्मत को तार तार कर दिया। ऐसे लोग समाज के लिए बहुत ही घातक है।