गाजियाबाद में होली की रात एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा

gaz21

गाजियाबाद में इंदिरापुरम के ज्ञान खंड 1 स्थित फ्लाइट नंबर 159 में होली की रात (2 मार्च) को नीरज सिंघानिया (38) और उनकी पत्नी रुचि सिंघानिया (35) टॉयलेट में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए।

नीरज के पिता प्रेम प्रकाश सिंघानिया ने बताया कि शुक्रवार शाम 5:30 बजे के करीब सभी लोग होली के विभिन्न आयोजनों में शामिल होने के बाद घर लौटे थे। उनका बेटा नीरज और बहू रुचि अपने बेडरूम में चले गए। घर में मौजूद बाकी लोग अपने अपने कमरों में थे।पिता के मुताबिक, शाम 7:30 बजे के करीब उन्होंने बड़े बेटे के रूम को नॉक किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने सोचा कि कुछ देर बाद पति-पत्नी जाग जाएंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे के करीब दोबारा उन्होंने बेडरूम को नॉक किया। इस बार भी कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने अपने छोटे बेटे वरुण को इस संबंध में बताया। परिवार को कुछ संदेह हुआ, जिसके बाद वे लोग बेडरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे जहां नीरज सिंघानिया और उनकी बहू रुचि सिंघानिया बाथरूम के अंदर पड़े थे। आननफानन में दोनों को मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पिता ने बताया कि वरुण मोबाइल कंपनी मैट्रिक्स DGM थे और और उनकी बहू अमेरिका आधारित IT कंपनी की नोएडा शाखा में जॉब करती थी। 2010 में दोनों की शादी हुई थी और उनकी 4 साल की एक बच्ची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: