दो दीवाने शहर में: फर्स्ट लुक जारी!

Allrights संवाददाता (अनिल बेदाग) मुंबई:-ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शन्स ने अपनी आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दो दीवाने शहर में का फर्स्ट लुक बड़े ही अनोखे अंदाज़ में पेश किया है, जिसने रिलीज़ होते ही दर्शकों में खासा उत्साह पैदा कर दिया है

मॉडर्न लव स्टोरीज़ के बीच ओल्ड स्कूल रोमांस की सुगंध समेटे इस अनाउंसमेंट वीडियो में एनीमेशन ट्रीटमेंट, सौम्य रंग और मधुर धुनों का मेल दर्शकों के दिल को तुरंत छू लेने वाला साबित हुआ है।

फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार कर रहे हैं, जो भावनाओं को बेहद सादगी और खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारने के लिए पहचाने जाते हैं। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी एक बार फिर अपने सशक्त अभिनय का परिचय देंगे, जबकि मृणाल ठाकुर अपनी सहज और संवेदनशील परफॉर्मेंस के साथ कहानी में भावनाओं की नई परतें जोड़ती दिखाई देंगी।
फिल्मी गलियारों में दोनों की जोड़ी को वैलेंटाइन वीक की सबसे प्यारी ऑन-स्क्रीन पेयरिंग बताया जा रहा है।

पहले वीडियो में शहर को बीते दौर के रंगों में रंगा दिखाया गया है—न भारी संवाद, न अतिनाटकीयता—सिर्फ प्यार की वह मीठी सरलता, जो पुराने फोटो एलबम की धुंधली लेकिन गर्माहट भरी यादों जैसी लगती है।
वीडियो का संगीत भी दर्शकों को पुराने जमाने की मधुरता और नए दौर की ताजगी का अनोखा संगम देता है, जिसे फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।

फिल्म का निर्माण ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शन्स द्वारा किया जा रहा है, जिसमें संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हैं। फिल्म रवि उदयवार फिल्म्स के सहयोग से बन रही है।

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की यह खूबसूरत प्रेम कहानी 20 फरवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी।

 

खबरें और भी:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: