यूपी के हर जिले में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी
मेरा आपसे विशेष आग्रह है कि संवरते उत्तर प्रदेश में ज्ञान के विस्तृत साधनों का अधिकाधिक सदुपयोग करें। प्रदेश में ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर प्रत्येक जनपद में आधुनिक पुस्तकालय एवं डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जा रही हैं, ताकि ज्ञान तक पहुंच और सहज हो।
आप पुस्तकों को अपना मित्र बनाइए, प्रश्न पूछिए, नए विचारों को जानिए और अपनी जिज्ञासा को निरंतर जीवित रखिए। एक पुस्तक किसी युवा के जीवन में नया विचार जगा सकती है और एक नया विचार पूरे समाज को नई दिशा दे सकता है। आइए, हम सब मिलकर ज्ञानवान, संस्कारवान एवं सामर्थ्यवान उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
(योगी की पाती के प्रमुख अंश)
Tourism… जहाँ हर कदम एक कहानी, हर मंज़र एक याद बन जाता है… यही है नया भारत!
