दिल्ली: महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मिली हरी झंडी; पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500
रिपोर्ट: अमरजीत सिंह (पत्रकार)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी विजन के अनुरूप दिल्ली सरकार ने राज्य की पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। दिल्ली में हर पात्र महिला को प्रति माह ₹2,500 की वित्तीय सहायता प्रदान करने के संकल्प को पूरा करते हुए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट द्वारा अंतिम स्वीकृति दे दी गई है।
इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने और क्रियान्वयन को गति देने के लिए सरकार द्वारा बजट में ₹5,100 करोड़ का भारी-भरकम प्रावधान किया गया है।
संकल्प हुआ पूरा, महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मोदी की गारंटी’ के तहत किए गए इस वादे को अमलीजामा पहनाते हुए दिल्ली सरकार ने महिलाओं के स्वावलंबन और कल्याण की दिशा में यह बड़ा फैसला लिया है।
-
प्रति माह ₹2,500 की सहायता: योजना के तहत चिन्हित की गई प्रत्येक पात्र महिला के बैंक खाते में हर महीने सीधे ₹2,500 की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
-
₹5,100 करोड़ का बजट: इस कल्याणकारी योजना के लिए ₹5,100 करोड़ आवंटित किए गए हैं, जिससे राज्य की लाखों महिलाओं को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा।
-
आत्मनिर्भरता की ओर कदम: इस सहायता राशि से गरीब और जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को अपनी दैनिक जरूरतों और आर्थिक स्वतंत्रता के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ का उद्देश्य
सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और पात्रता की शर्तों से जुड़ी जानकारी जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर पूरी तरह साझा की जाएगी।
सीनियर एडिटर गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

