Delhi News – पैट्रोल ,डीज़ल व LPG के दामों के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन।
दिल्ली(मोहम्मद शीराज़ ख़ान)- चुनाव के बाद फिर से बढ़े पैट्रोल ,डीज़ल व LPG के दामों और भीषण महंगाई के खिलाफ़ दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की ज़िलाध्यक्षों और अनेकों महिला साथियों ने विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च करते हुए किया विरोध प्रदर्शन।
आज 22.02.2022 मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बेतहाशा दाम बढ़ाए जाने के विरोध में दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अमृता धवन के नेतृत्व में
ज़िला अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस कांता शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विरोध किया तो उन्हें साथियों के साथ गिरफ़्तार कर लिया गया !