रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 3-5 सितंबर से रूस की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 3-5 सितंबर से रूस की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ), सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (सीएसटीओ) के रक्षा मंत्रियों की संयुक्त बैठक में भाग लेने के लिए रूस के रक्षा मंत्री जनरल शेरजई शोइगू के निमंत्रण पर 3-5 सितंबर, 2020 तक मास्को का दौरा कर रहे हैं। रक्षा मंत्री द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की 75 वीं वर्षगांठ की स्मृति में स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल (सीआईएस) सदस्य राष्ट्र के तौर पर बैठक में भाग लेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान, रक्षा मंत्री द्विपक्षीय सहयोग और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए रक्षा मंत्री जनरल शोइगू से से मुलाकात करने वाले हैं।

भारत और रूस रणनीतिक साझेदार हैं। वर्तमान यात्रा कई उच्च राजनीतिक स्तर की बातचीत में से एक है, जिसे दोनों देश नियमित रूप से आयोजित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: