नहर के पास दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में हड़कंप.!
सुल्तानपुर (अत्रि कुमार पाठक )- थाना क्षेत्र बल्दीराय के अंतर्गत शारदा सहायक नहर चौराहे के पास दिखा मगरमच्छ। पिछले कई वर्षों से यहा मगरमच्छ का बना हुआ है ठिकाना। नहर के इर्द- गिर्द कभी न कभी दिखाई पड़ने से ग्रामीणों में है भय व्याप्त।
वन विभाग की उदासीनता से कभी भी हो सकती है कोई बड़ी दुर्घटना घटना। पुनः मगरमच्छ नहर के पटरी के पास बने एक गड्ढे में दिखाई दिया मगरमच्छ। जिम्मेदार वन विभाग के अधिकारी बने लापरवाह। ग्रामीणों में मचा हड़कंप। रेंजर सदर तहसील बोले, टीम भेजकर मगर को पकड़ने की चल रही कार्रवाई।