कोर्ट बोला: 5 अंकों से आगे दिमाग काम नहीं करता
वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस एस सी शर्मा ने पत्नी पक्ष के वकील से पूछा कि आप 45 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं और बेटे के लिए 30 लाख रुपये।
जिसके जवाब वकील ने देते हुए कहा कि 30 करोड़ रुपये। इस पर जस्टिस शर्मा ने कहा कि 5 अंकों से ज्यादा की गिनती में दिमाग काम नहीं करता।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में वैवाहिक झगड़े से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस एस सी शर्मा ने पत्नी के वकील से पूछा कि आप 45 लाख रुपये मांग रहे हैं ओर बच्चे के लिए 30 लाख रुपये एक ट्रस्ट में रखने की बात कर रहे हैं। इसके जवाब में वकील ने उत्तर दिया कि 30 करोड़ रुपये। वकील का जवाब सुनकर जस्टिस शर्मा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हमें तो सैलरी ही लाखों में मिलती है।
बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक पत्नी पक्ष के वकील ने 30 करोड़ रुपये की बात कही जिस पर जस्टिस शर्मा ने कहा कि हमें तो सैलरी लाखों में ही मिलती है, इसलिए 5 अंकों से ज्यादा की गिनती में दिमाग काम नहीं करता। कभी-कभी मैं मिलियन और बिलियन में कन्फ्यूज हो जाता हूं।
