दुल्हन बन, लाल सुनहरी साड़ी पहन,निकलेगी चाँदनी अपने पर आखिरी सफर पर…
आज बॉलीवुड की चांदनी यानि श्रीदेवी सभी को अलविदा कहकर हमेशा-हमेशा के लिए दूसरी दुनिया के सफर पर निकल जाएगीं। इस समय श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी पहुंच रहे है।
श्रीदेवी को सफ़ेद रंग से बहुत प्यार था इसलिए सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब जहां उन्हें अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है वहां सफ़ेद रंग के फूलों से सजावट की गई है। दोपहर 12:30 बजे तक श्रीदेवी के अंतिम दर्शन किये जा सकते है। इसके बाद शाम 3.30 से 4.30 बजे के बीच में विले पार्ले के पवन हंस शमशान गृह में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हाल ही में श्रीदेवी की करीबी सूत्रों ने बताया कि श्रीदेवी को सुनहरी लाल रंग की साड़ी पहनाई गई है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि श्रीदेवी को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो बहुत शांति में है। वैसे श्रीदेवी को बनारसी और लाल रंग की साड़िया बहुत पसंद थीं और इसलिए उनकी अंतिम यात्रा में भी उनके पसंद की ही साड़ी पहनाई गई है।