बीजेपी नेता का भाई गिरफ्तार, जानें मामला
शहडोल में बड़ा खुलासा: BJP नेता का भाई कनिष्क सिंह गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर यौन शोषण, 3 बार गर्भपात और ब्लैकमेलिंग के आरोप
शहडोल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुढ़ार थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर एक 23 वर्षीय छात्रा को शादी का झांसा देने और लगातार शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कनिष्क सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे भाजपा नेता का भाई बताया जा रहा है।
45 ऑडियो-वीडियो और 139 चैट वायरल
पीड़ित छात्रा के अनुसार, आरोपी ने उसके साथ कई स्थानों पर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसके आपत्तिजनक वीडियो तथा तस्वीरें गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर ली। पीड़िता ने पुलिस को अहम सबूत सौंपे हैं, जिसमें 45 ऑडियो-वीडियो, 139 चैट स्क्रीनशॉट और 15 सोशल मीडिया रील्स शामिल हैं।तीन बार जबरन गर्भपात और रिश्ता तुड़वाने की साजिश
शिकायत में गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि आरोपी के उत्पीड़न के कारण पीड़िता का तीन बार जबरन गर्भपात कराया गया। इतना ही नहीं, जब पीड़िता की शादी कहीं और तय हुई, तो आरोपी ने उसकी शादी तुड़वाने की नीयत से उसके मंगेतर और ससुराल पक्ष को आपत्तिजनक वीडियो भेज दिए, जिससे उसका रिश्ता टूट गया।
फर्जी आईडी बनाकर किया प्रताड़ित
पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी (दूसरी आईडी) बना रखी थी, जिसके जरिए वह अश्लील सामग्री पोस्ट करने और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की धमकी देता था।
पुलिस की कार्रवाई
बुढ़ार पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी डिजिटल साक्ष्यों और चैट को केस डायरी का हिस्सा बनाकर आगे की कानूनी और फॉरेंसिक जांच की जा रही है, और आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
https://www.allrightsmagazine.com/youth-arrested-in-shishgarh-with-10-litres-of-illicit-liquor/
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)
