Bihar News:पुलिस हाजत में कैदी की हुई मौत।

चोरी की ट्रैक्टर बरामदगी मामले में इंद्रपुरी थाने ने किया था गिरफ्तार, रात्रि में ही कैदी ने हाज़त में ही लगा ली फांसी।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।
SP ने की पुलिस हिरासत में मौत होने की की पुष्टि।

रोहतास से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट

बिहार के रोहतास से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां एक कैदी ने पुलिस हाजत में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना रोहतास जिला के इंद्रपुरी ओपी थाना की है। बताया जाता है कि तिलौथू के हुरका के रहने वाले श्रीकांत सिंह की बीते रात ट्रैक्टर चोरी के आरोप में गिरफ्तारी हुई थी।

पुलिस ने हुड़का के श्रीकांत सिंह तथा उसके पुत्र गौरव कुमार को पकड़ कर थाना लाई थी। लेकिन रात में ही कैदी श्रीकांत सिंह ने पुलिस हाजत में खुद को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पुलिस महकमा के वरीय अधिकारियों को मिलते ही हड़कंप मच गया। आननफानन में उसे डिहरी के अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने श्रीकांत सिंह को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भेज दिया गया है।

फिलहाल मामले में पुलिस कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। वही मृतक के परिजन पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक रोहतास सत्यवीर सिंह ने दूरभाष पर बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की मौत पुलिस हिरासत में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: